वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एपीएस मैरिज होम का नींव पूजन संपन्न

सलेमपुर पीरौंदा मार्ग मोहनपुरा पर अमरीष वशिष्ठ ने किया नींव पूजन, चार बीघा भूमि पर होगा भव्य निर्माण
कासगंज। सलेमपुर पीरौंदा मार्ग स्थित मोहनपुरा में एपीएस मैरिज होम के निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ नींव पूजन कर किया गया। नींव पूजन बजरंग दल के एटा विभाग संयोजक, ब्रज प्रांत अमरीष वशिष्ठ के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
मैरिज होम के संस्थापक आकाश पुंढीर ने बताया कि इस मैरिज होम का निर्माण प्रत्येक वर्ग एवं समाज के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं निर्धन परिवारों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि करीब चार बीघा भूमि पर प्रस्तावित मैरिज होम में 15 कमरे तथा दो हॉल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।
नींव पूजन के अवसर पर अमरीष वशिष्ठ ने संस्थापक आकाश पुंढीर एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए निर्माण कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की कामना की।
कार्यक्रम में पुष्पेंद्र सिंह काले, सुवेंद्र सिंह पुंढीर (ऐलानी), गिरीश पुंढीर, नत्थू सेठ, जितेंद्र सिंह पुंढीर, दीपू ठाकुर, नवीन पुंढीर, दुर्गेश पुंढीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। निर्माण कार्य से जुड़े मिस्त्री एवं मजदूर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

