कासगंज:संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने लिया संविधान के मूल्यों के पालन का संकल्प

संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने लिया संविधान के मूल्यों के पालन का संकल्प

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर दिलाई शपथ

कासगंज। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन कासगंज स्थित प्रशासनिक भवन में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्पक्षता से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक ने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों का संदेश देता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह संविधान में निहित आदर्शों का पालन करते हुए आमजन की सेवा, सुरक्षा और न्याय के लिए सदैव तत्पर रहे।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा आमजन के प्रति शिष्ट एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून के शासन को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान करने पर भी जोर दिया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर ‘हम भारत के लोग’ की भावना से गूंज उठा। सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *