आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कूली बस में ट्रक की टक्कर से चार की मौत, 35 बच्चे घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कूली बस में ट्रक की टक्कर से चार की मौत, 35 बच्चे घायल

पिकनिक पर बच्चों को लेकर जा रही बस खड़ी थी, तभी ट्रक ने मारी टक्कर; घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 बच्चे घायल हो गए। बच्चों को पिकनिक पर लेकर जा रही स्कूली बस एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसा ठठिया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे किलोमीटर 209 के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि 35 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

#accident #kannauj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *