हित चिंतक अभियान का शुभारंभ, बजरंग दल कासगंज नगर संयोजक बने कुशाग्र डंगरा
22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा हित चिंतक अभियान, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ेंगे

कासगंज। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की कासगंज इकाई की ओर से हित चिंतक अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे। इसी क्रम में संगठनात्मक समीक्षा बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु विहार मंदिर, बिलराम गेट कासगंज में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में संगठन को नगर स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से नवीन दायित्व की घोषणा की गई। विहिप जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से कुशाग्र डंगरा को बजरंग दल कासगंज नगर संयोजक नियुक्त किए जाने की घोषणा की। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर इकाई के कार्यों को नई गति मिलेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने बताया कि हित चिंतक अभियान 22 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है, जो 6 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय में अपने लक्ष्य पूरे करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने संगठन की रीति-नीति, अनुशासन, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विचार रखे। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की गई।
नवनियुक्त नगर संयोजक कुशाग्र डंगरा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सौंपे गए दायित्व का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में जगदीश प्रसाद विरथरे, विनय राज माहेश्वरी, प्रमोद साहू, मोहित गुप्ता, अम्बरीश वशिष्ठ, गोविंद महेरे, लखन प्रताप सिंह, सतेंद्र सिंह, सौरभ, राज दिवाकर, सत्यम, पीयूष, संस्कार बिड़ला सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

