सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने खोज निकाला महिला का खोया बैग, सोने का टीका व मोबाइल सहित सामान सुरक्षित मिला

सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने खोज निकाला महिला का खोया बैग, सोने का टीका व मोबाइल सहित सामान सुरक्षित मिला

अमांपुर (कासगंज)। मायके से ससुराल लौट रही महिला का टेंपो में छूटा कीमती सामान से भरा बैग अमांपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। बैग में सोने का टीका, मोबाइल, आधार कार्ड और कपड़े सहित अन्य सामान सुरक्षित मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को कमलेश देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी ग्राम बोड़ा नगरिया, थाना सहावर, मायके सिढ़पुरा से ससुराल लौट रही थीं। रास्ते में टेंपो में उनका बैग छूट गया। बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अमांपुर थाना प्रभारी विकास सक्सेना ने पुलिस टीम को बैग की तलाश में लगाया। पुलिस ने कस्बा अमांपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टेंपो की पहचान कर तलाश शुरू की। प्रयासों के बाद टेंपो ग्राम वारानगर में खड़ा मिला, जिसमें महिला का बैग सुरक्षित रखा हुआ था।

पुलिस ने बैग बरामद कर महिला को सुपुर्द किया। बैग में एक सोने का टीका, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और कपड़े सहित सभी सामान सुरक्षित मिला। पुलिस की तत्परता से खोया सामान वापस मिलने पर महिला एवं परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विकास सक्सेना, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगदीश कुमार, कांस्टेबल शिवम यादव और महिला कांस्टेबल हर्षिता त्यागी शामिल रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *