न्यौली शुगर मिल शुरू न होने से किसान परेशान, 25 नवंबर से तौल कराने का मिला आश्वासन

न्यौली शुगर मिल शुरू न होने से किसान परेशान, 25 नवंबर से तौल कराने का मिला आश्वासन

पिछले पेराई सत्र का करीब 15 करोड़ रुपये बकाया, खेतों में सूख रहा किसानों का गन्ना; भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अधिकारियों से की वार्ता

न्यौली (कासगंज)। न्यौली शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू न होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में गन्ना खड़ा सूखने लगा है, जिससे किसान चिंतित हैं। परेशान किसानों ने अपनी समस्या भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान को बताई। इस पर मनोज चौहान के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मिल अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग उठाई।

किसानों के अनुसार, न्यौली शुगर मिल पर पिछले पेराई सत्र का करीब 15 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान अभी तक बकाया है। इसके बावजूद मिल प्रबंधन ने 13 नवंबर को किसानों को गन्ने की पर्चियां वितरित कर दी थीं, जिन पर 20 नवंबर को मिल चालू होने की तिथि अंकित थी। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते मिल शुरू नहीं हो सकी। इससे किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा सूख रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।

किसानों की शिकायत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मिल के मुख्य प्रबंधक इसरार अहमद सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। वार्ता के दौरान मिल अधिकारियों ने 25 नवंबर से गन्ने की तौल शुरू कराने का लिखित आश्वासन दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि किसानों की समस्या से क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी और गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी को फोन के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ है और किसी भी स्थिति में किसानों का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में धीर सिंह राठौड़, प्रवीन सिंह राठौड़, रामपाल साहू प्रधान बाजनगर, गोविन्द, अनमोल, छोटे, पवन कुमार, भोले, संजय सहित दर्जनभर किसान मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *