सोरों के चंदन चौक में मतदाता कैंप आयोजित, 10 नए वोट बनवाने के लिए जमा हुए आवेदन

सोरों के चंदन चौक में मतदाता कैंप आयोजित, 10 नए वोट बनवाने के लिए जमा हुए आवेदन

छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने की पहल, भाजपा पदाधिकारियों ने लोगों को जागरूक कर भरवाए फॉर्म; आगे भी जारी रहेंगे कैंप

सोरों जी। सोरों के मोहल्ला चंदन चौक में मतदाता अभियान के तहत मतदाता कैंप आयोजित किया गया। कैंप में ऐसे लोगों के आवेदन जमा कराए गए, जो अभी तक मतदाता नहीं बन पाए हैं अथवा किसी कारणवश उनका वोट नहीं बन सका है। नए मतदाता बनाने के लिए कुल 10 आवेदन जमा किए गए। साथ ही पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देकर सहयोग किया गया।

कैंप का आयोजन भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विधानसभा कासगंज के प्रभारी शैलेंद्र विक्रम सिंह, विधानसभा विस्तारक प्रांशु दत्त द्विवेदी, नगर अध्यक्ष आदित्य कांकरिया, जेल विजिटर आशुतोष त्रिवेदी एवं जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मनोज भारद्वाज, विजय गिरी, सत्यम चतुर्वेदी, सिद्धार्थ चौधरी, आशीष दुबे, मोहित दुबे, मयंक भारद्वाज, प्रदीप कश्यप, रवि प्रजापति, अनुज महेश्वरी, गौरव, रामलोटा, अंकित गुप्ता एवं हनी भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों को जागरूक करने और उनके आवेदन भरवाने के लिए लगातार कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *