तीर्थ नगरी सोरों की बेटी नंदिनी तिवारी की रिसर्च बुक प्रकाशित, शैक्षणिक जगत में बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

तीर्थ नगरी सोरों की बेटी नंदिनी तिवारी की रिसर्च बुक प्रकाशित, शैक्षणिक जगत में बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

पीएचडी स्कॉलर नंदिनी की पुस्तक मेडिकल लैबोरेटरी साइंस के प्रथम सेमेस्टर में पढ़ाई जाएगी, पिता श्रीकांत तिवारी ने बेटी की उपलब्धि पर जताया गर्व

सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र की बेटी नंदिनी तिवारी ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेडिकल साइंस के क्षेत्र में शोध कर रहीं पीएचडी स्कॉलर नंदिनी तिवारी की रिसर्च बुक प्रकाशित हो गई है। उनकी पुस्तक को मेडिकल लैबोरेटरी साइंस के प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि से परिवार सहित तीर्थ नगरी सोरों के लोगों में हर्ष का माहौल है।

भाजपा नेता श्रीकांत तिवारी की पुत्री नंदिनी तिवारी ने यह पुस्तक प्रो. डॉ. नित्यानंद उपाध्याय एवं राहुल वर्मा के साथ संयुक्त रूप से लिखी है। पुस्तक का शीर्षक Fundamentals of Healthcare System, Medical Laboratory Science and Basic Emergency Care and First Aid है। यह पुस्तक अब अमेजन पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध है।

नंदिनी की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। इससे पहले पिछले वर्ष उन्होंने राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज, बरेली से मास्टर डिग्री गोल्ड मेडल के साथ हासिल की थी। लगातार शैक्षणिक सफलता प्राप्त कर नंदिनी ने अपने परिवार के साथ-साथ सोरों क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।

पुत्री की सफलता पर पिता श्रीकांत तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “नंदिनी की इस उपलब्धि पर मुझे बेहद गर्व और खुशी है। उसने अपनी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। यह उसके लिए एक नई शुरुआत है। मेरी कामना है कि वह आगे भी इसी तरह आगे बढ़े, अपने ज्ञान और प्रतिभा से समाज का नाम रोशन करे तथा अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बने।”

नंदिनी की उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से मिलने के बाद तीर्थ नगरी सोरों एवं जनपद कासगंज के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे सोरों क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

#soron #books #StudentSuccess

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *