टीकमपुरा में मंदिर में रखी बजरंगबली की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश कार्यवाही की माँग

टीकमपुरा में मंदिर में रखी बजरंगबली की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश कार्यवाही की माँग

मोहनपुरा/कासगंज। मोहनपुरा क्षेत्र के गांव टीकमपुरा में चौकी के पीछे स्थित माता रानी के मंदिर में रखी बजरंगबली की मूर्ति को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में रखी बजरंगबली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब सात महीने पहले भी इसी मंदिर में मूर्ति तोड़ने की घटना हुई थी। बार-बार ऐसी घटना सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने घटना की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल और आक्रोश बना हुआ है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *