आवारा सांड से टकराई बाइक, घायल अधेड़ की मौत

आवारा सांड से टकराई बाइक, घायल अधेड़ की मौत

17 वर्षीय बेटी के साथ कासगंज आ रहे थे होतीलाल, आगरा से घर लौटते समय रास्ते में तोड़ा दम

कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में आवारा सांड से मोटरसाइकिल टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में उनकी 17 वर्षीय बेटी भी उनके साथ थी। मृतक की पहचान होतीलाल (45) पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम नीबरी, थाना व जिला कासगंज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे होतीलाल अपनी पुत्री खुशबू के साथ हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से कासगंज आ रहे थे। रास्ते में अचानक मोटरसाइकिल आवारा सांड से टकरा गई, जिससे दोनों मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में होतीलाल के सिर में गंभीर चोट आई और पैर की हड्डी टूट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। परिजन उपचार के बाद उन्हें घर लेकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर शव का पंचायतनामा भरने सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *