राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने किया बाल मेले का उद्घाटन
कंपोजिट स्कूल किलोनी रफातपुर और प्राथमिक विद्यालय किसरौली में बाल दिवस पर आयोजित हुए मेले, बच्चों का बढ़ाया उत्साह

कासगंज। बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने विकास खंड कासगंज के कंपोजिट स्कूल किलोनी रफातपुर एवं प्राथमिक विद्यालय किसरौली में आयोजित बाल मेले का उद्घाटन कर शुभारंभ किया।
कंपोजिट स्कूल किलोनी रफातपुर पहुंचने पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ का शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की ओर से पटका पहनाकर, बैज लगाकर और तिलक कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात फीता काटकर बाल मेले का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर रेनू गौड़ ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से परिचय प्राप्त किया और मेले में लगी दुकानों का अवलोकन किया। साथ ही बच्चों द्वारा लगाई गई दुकानों से खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित यादव ने किया। इस अवसर पर अनीता सक्सेना, जयमाला वार्ष्णेय, सरिता यादव, दीप्ति यादव, पूर्णिमा, रश्मि, आशीष एवं नीलम सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
वहीं प्राथमिक विद्यालय किसरौली में आयोजित बाल मेले में अंजली गौतम, तृप्ति गौतम, पवन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। बाल मेले में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
Author: Soron Live 24

