कासगंज जनपद के विकासखंड सोरों के निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, डीएम ने जताई नाराजगी

कासगंज जनपद के विकासखंड सोरों के निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, डीएम ने जताई नाराजगी।

अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन कटौती के दिए निर्देश

कासगंज, 13 नवंबर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकासखंड सोरों का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों से तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण किया जाए तथा जवाब संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के वेतन कटौती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान लेखाकार सुनीत कुमार के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने विशेष नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें।
शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
—————-

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *