ग्राम पटकिया में 15 नवंबर से होगा नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन, तैयारियां जोरों पर

ग्राम पटकिया में 15 नवंबर से होगा नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन, तैयारियां जोरों पर

सोरों जी। तीर्थनगरी सोरों जी के शूकर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटकिया में आगामी 15 नवंबर 2026, रविवार से नौ दिवसीय दिव्य एवं भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के साथ-साथ ग्रामवासी भी कथा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। कथा स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में सोरों शूकर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य राघव चाकर जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं एवं आदर्श जीवन प्रसंगों का रसपान कराएंगे। महाराज जी के भजनों और ओजस्वी वाणी में श्रीराम कथा का श्रवण करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन में अनेक साधु-संतों एवं धर्माचार्यों का भी आगमन होगा।

श्रीराम कथा के प्रथम दिन 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे सोरों स्थित वराह मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात ग्राम पटकिया में कथा का शुभारंभ होगा।

कथा का समय एवं स्थान:

  • दिनांक: 15 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक
  • समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
  • स्थान: ग्राम पटकिया, सोरों जी

आयोजन समिति के ग्रामवासी एवं धर्मयात्रा महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव बरबारिया ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रीराम कथा की तैयारियां उत्साहपूर्वक की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *