दीपावली पर तोलकपुर में घर-घर पहुंची खुशियों की मिठास, आशीष पंडित ने बांटी मिठाई और लक्ष्मी-गणेश कैलेंडर
ग्रामीणों के साथ मनाया दीपावली का पर्व, बाजार में दीये बेच रहे कुंभकारों को भी किया आर्थिक सहयोग

सोरों/तोलकपुर (कासगंज)। दीपावली के पर्व पर सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए समाजसेवी आशीष पंडित ने शनिवार को तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोलकपुर में ग्रामीणों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ गांव में घर-घर पहुंचकर लोगों को मिठाई एवं भगवान श्री लक्ष्मी-गणेश के कैलेंडर वितरित किए।

दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच पर्व की खुशियां साझा की गईं। आशीष पंडित ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए और ऐसे अवसरों पर जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करना सामाजिक जिम्मेदारी है।
इसके अलावा आशीष पंडित ने तीर्थ नगरी के बाजारों में दीपावली के लिए मिट्टी के दीये बेच रहे कुंभकारों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इससे स्थानीय कारीगरों को त्योहार के दौरान कुछ राहत मिली।

बताया जाता है कि आशीष पंडित समय-समय पर जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए भी आगे आते रहते हैं। कई बार वे बिना किसी प्रचार के जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाते हैं। दीपावली पर तोलकपुर में आयोजित इस पहल के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
शुभकामनाएं संदेश 👇 👇 👇 👇





Author: Soron Live 24

