सेवा भारती ने बाल संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों के साथ मनाई दीपावली, बांटी शिक्षण सामग्री और मिठाई

सेवा भारती ने बाल संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों के साथ मनाई दीपावली, बांटी शिक्षण सामग्री और मिठाई

किसरौली स्थित केंद्र पर विद्यार्थियों को फल, कॉपी-पेंसिल, पटाखे और मिष्ठान वितरित; केंद्र संचालक को दिया मानदेय

किसरौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध सेवा भारती की ओर से दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में किसरौली स्थित सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र संचालक को मानदेय प्रदान किया गया तथा विद्यार्थियों को फल, कॉपी, पेंसिल, पटाखे और मिष्ठान वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में विभाग उपाध्यक्ष एटा-कासगंज डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व हमें प्रकाश, सद्भाव और खुशियों का संदेश देता है।

जिलाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं कोषाध्यक्ष केके सिंह एवं राजेंद्र कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विभाग उपाध्यक्ष डॉ. पंकज वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष केके सिंह, राजेंद्र कुमार, प्रदीप साहू, प्रेम कुमार, सुमित दीक्षित, यतींद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *