गंगा उत्सव-2026: सोरों शूकर क्षेत्र हरि की पौड़ी पर गंगा आरती से गूंजे मां गंगा के जयकारे

गंगा उत्सव-2026: हरि की पौड़ी पर गंगा आरती से गूंजे मां गंगा के जयकारे

गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने का लिया संकल्प, जनसहभागिता से संरक्षण पर दिया जोर

 

सोरोंजी। राष्ट्रीय नदी गंगा को समर्पित गंगा उत्सव-2026 के अंतर्गत 04 नवंबर को जिला गंगा समिति, कासगंज की ओर से तीर्थ नगरी सोरों स्थित हरि की पौड़ी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। मां गंगा के पूजन एवं आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने मां गंगा की आरती में सहभागिता कर गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया। आरती के दौरान पूरा घाट मां गंगा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने गंगा नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत भी है। इसका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ, जिला गंगा समिति के सदस्य एवं शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के सदस्य राधाकृष्ण दीक्षित, बीएसए विकास सिंह, डीपीओ (नमामि गंगे) सुजीत तिवारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी विवेक कुमार, संतोष मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *