दीपावली पर सुरक्षा को लेकर सोरों कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, बिना लाइसेंस नहीं बिकेगी आतिशबाजी

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर सोरों कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, बिना लाइसेंस नहीं बिकेगी आतिशबाजी

 

 

मेला मैदान में ही लगेंगी पटाखों की दुकानें, मानकों का पालन नहीं करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सोरों। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोरों कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने की। बैठक में तीर्थ नगरी सोरों के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं पटाखा विक्रेताओं ने भाग लेकर त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

बैठक में कोतवाली प्रभारी ने पटाखा विक्रेताओं से वार्ता करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध लाइसेंस के किसी भी व्यक्ति को आतिशबाजी की दुकान लगाने अथवा पटाखों की बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी। सभी आतिशबाजी की दुकानें निर्धारित मेला मैदान में ही लगाई जाएंगी। दुकानदारों को प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। सभी लोग त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं। आतिशबाजी की बिक्री में सुरक्षा नियमों की अनदेखी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना लाइसेंस दुकान लगाने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

बैठक में आदित्य काकोरिया, गोविंद महेरे, मनोज गुप्ता, सुधांशु भारद्वाज, गोविंद तिवारी, राधेश्याम वशिष्ठ, पप्पू दुबे, महिंद्र कश्यप, गिरीश वार्ष्णेय, निखिल दीक्षित, जीतू मौर्य, हिमांशु वशिष्ठ, कमाल खान, राज वैभव महेरे, राठी हलवाई, शिवम दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *