महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी आयोजित, उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी आयोजित, उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

सेवाभारती की ओर से महर्षि के चित्र पर किया माल्यार्पण, ग्रामीणों को वितरित की गई मिठाई

कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सेवाभारती की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अशोक नगर स्थित टीकाराम आरोग्य एवं पंचकर्म केंद्र, ग्राम गोइती, किसरौली और सामंती नगला में महर्षि वाल्मीकि के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सेवाभारती एटा-कासगंज विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती केवल एक ऋषि के जन्मोत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह जीवन में सुधार और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी देती है।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन संदेश देता है कि व्यक्ति अपने अच्छे कर्मों और ज्ञान के बल पर श्रेष्ठ बन सकता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, प्रेम और सदाचार का प्रसार करना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. पंकज वार्ष्णेय, डॉ. गिरीश भारत, राजेंद्र कुमार, प्रदीप साहू, प्रेमपाल सिंह, योगेश कुमार, यतींद्र राजपूत, दूरबीन सिंह, राजाराम, विकास यादव, डॉ. राज वर्मा, मोहित कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *