भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार सोरों पहुंचे अभिषेक कृष्णा दुबे, भगवान वराह के किए दर्शन 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
सोरों (कासगंज)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कृष्णा दुबे प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार तीर्थ नगरी सोरों पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान वराह के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा पंडा ने साथियों के साथ भगवान वराह मंदिर प्रांगण में प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय, भाजपा नेता मनोज भारद्वाज मधुबन, हेमंत पंडित, राजवैभव महेरे, गोविंद तिवारी, अशोक चौबे, मयंक भारद्वाज, सत्यम चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, भोले भारद्वाज, धोनी भारद्वाज और नैतिक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।
Author: Soron Live 24

