मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, उड़ेर पुख्ता बना ओवरऑल चैंपियन

मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, उड़ेर पुख्ता बना ओवरऑल चैंपियन

 

न्याय पंचायत मानपुर नगरिया की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर किया सम्मानित

कासगंज। विकासखंड सोरों की न्याय पंचायत मानपुर नगरिया की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं विद्याभारती के पूर्व प्रधानाचार्य जगवीर सिंह शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मानपुर के प्रभिनाश, 100 मीटर में हुसैनपुर के अयान तथा 200 मीटर में उड़ेर के आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सराय की अलीशा, 100 मीटर में नगला काइयां की रिया तथा 200 मीटर में मौजमपुर की आसमा विजेता रहीं।

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मानपुर के सुमित, 200 मीटर में उड़ेर के अखिलेश, 400 मीटर में मानपुर के आदेश तथा 600 मीटर में उड़ेर के आशिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नगला काइयां की रिया प्रथम रहीं, जबकि 200 और 400 मीटर दौड़ में उड़ेर की अल्फिजा और संगीता ने जीत दर्ज की।

कबड्डी में उड़ेर पुख्ता का दबदबा

कबड्डी प्रतियोगिता में उड़ेर पुख्ता की टीम ने बालक और बालिका, दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, कम्पोजिट विद्यालय उड़ेर पुख्ता के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली, सौमेंद्र कुमार, नोडल शिक्षक अनुपम वीर, एआरपी सुमित कुमार, योगेश कुशवाहा, विवेक, विनीत, लक्ष्मी, संजय, राहुल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *