विजयादशमी पर सोरों में RSS का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

विजयादशमी पर सोरों में RSS का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम के बाद गणवेश में निकले स्वयंसेवक, विभाग प्रचारक आशुतोष ने राष्ट्रसेवा और संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

 

सोरों (शूकर क्षेत्र),   रिपोर्ट सचिन उपाध्याय तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से एकत्रीकरण, शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न मार्गों से अनुशासित तरीके से पथ संचलन किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

o

oplus_1024
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं शस्त्र पूजन के साथ हुआ। इसके बाद ध्वज प्रणाम किया गया और विभाग प्रचारक आशुतोष ने बौद्धिक विचार व्यक्त किए।

 

पथ संचलन एसटीडीएम इंटर कॉलेज, सोरों से प्रारंभ होकर तीर्थ नगरी के विभिन्न मार्गों से गुजरा। स्वयंसेवक सफेद शर्ट, खाकी पैंट और सिर पर काली टोपी धारण कर हाथों में दंड लिए पंक्तिबद्ध होकर आगे बढ़े। पूरे संचलन के दौरान अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता पर दिया जोर

विभाग प्रचारक आशुतोष ने अपने बौद्धिक संबोधन में विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज के बीच रहकर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें अन्याय और बुराइयों पर विजय प्राप्त करने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र की उन्नति के लिए संगठित समाज और नागरिकों का समर्पण महत्वपूर्ण है।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी के नेतृत्व में पुलिसकर्मी तैनात रहे और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक आशुतोष, बौद्धिक प्रमुख राधाकृष्ण दीक्षित, जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, नगर संचालक एनपी सिंह हल्दिया, खंड संचालक चौव सिंह, नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल, नगर प्रचारक हर्षित, सह कार्यवाह जयकिशन तिवारी, खंड कार्यवाह प्रमोद, शारीरिक प्रमुख केशव महेरे, नगर संपर्क प्रमुख अभिषेक वशिष्ठ, सह शारीरिक प्रमुख जय सिंह, महेश त्रिवेदी, डॉ. भुवनेश माहेश्वरी, विनय सक्सेना, उमाकांत उपाध्याय, दिनेश निर्भय, अंशुल भारद्वाज, जयकिशन मिश्रा, रुद्र सोलंकी, निशांत निर्भय, गोविंद महेरे, विकास निर्भय, भारत निर्भय, मनीष शर्मा पंडा, आदित्य काकोरिया, मयूरेश दुबे, कन्हैयालाल तिवारी, संजय दुबे, सुनील तिवारी, अर्पित गुप्ता, देवांश शर्मा, कपिल अग्रवाल, संजय सक्सेना, हेमेंद्र शास्त्री, दीपक पाराशर,विवेक भारद्वाज, गोविंद तिवारी,विकास तिवारी,विशाल पाठक, पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे,आकाश महेरे, आशुतोष त्रिवेदी,अतुल मिश्रा,विवेक वशिष्ठ,निक्की निर्भय,राहुल पाठक, आशुतोष महेरे,राज वैभव महेरे, अनुराग तिवारी, वरुण अरोड़ा सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *