कासगंज में 55 फीट के रावण के पुतले का दहन, श्रीराम ने किया रावण का वध लगे जय श्री राम के जयकारे

कासगंज में 55 फीट के रावण के पुतले का दहन, श्रीराम ने किया रावण का वध

श्री रामलीला कमेटी के मंचन में लक्ष्मण-रावण और हनुमान-रावण युद्ध का हुआ सजीव चित्रण, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का दिया संदेश

कासगंज। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) कासगंज के तत्वावधान में सोमवार को बाराद्वारी स्थित रामलीला मंच पर रात्रि आठ बजे रामलीला का भव्य मंचन किया गया। मंचन में रावण के युद्ध के लिए प्रस्थान करने, लक्ष्मण जी के साथ युद्ध तथा श्री हनुमान जी और रावण के बीच हुए युद्ध का सजीव चित्रण किया गया। इसके बाद लंका में माता सीता, त्रिजटा और रावण के बीच हुए संवादों का भावपूर्ण मंचन हुआ। अंत में श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध के पश्चात श्रीराम ने रावण का वध किया। इस प्रसंग के साथ ही अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया।

 

वहीं, रात्रि सात बजे प्रभु पार्क में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान विजयादशमी का उल्लास देखने को मिला। रामलीला मंचन श्री भावेश भारद्वाज (वृंदावन) के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में पुरोहित की भूमिका पं. ओम प्रकाश पाठक और पं. भरत गौतम ने निभाई, जबकि मंच संचालन नवीन सक्सेना ने किया।

कमेटी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाएं

कार्यक्रम में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता (डीसीएम), शिव कुमार भारद्वाज, जय प्रकाश गुप्ता, प्रबंधक आकाश गोयल, कार्यकारी महामंत्री स्वयं माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी और विनोद कुशवाहा, कार्यकारी कोषाध्यक्ष गौरव पाल, सह-कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, मंत्री संजय कुशवाहा, राहुल मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सह-महामंत्री आदित्य गुप्ता और स्टेज इंचार्ज रजनीश वार्ष्णेय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इसके अलावा सच्चितानंद, विशु वार्ष्णेय, अजय भारद्वाज, आशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, आकाश शर्मा, संस्कार बिड़ला, कृष्णा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, भास्कर, अभिनव गौतम, शिवा सैनी, चंद्रवीर यादव, ऋषभ माहेश्वरी, कुश बिड़ला, अंश माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल, विकल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस वार्ष्णेय, उमंग सैनी, कुशाग्र मराठा, कुणाल साहू, अमन, अंश कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र बिड़ला, इंद्रमोहन गुप्ता और भविष्य माहेश्वरी सहित समाजसेवी एवं धर्मप्रेमियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

समिति पदाधिकारियों ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से परिवार सहित श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *