कासगंज में जय श्रीराम के जयकारों के बीच हुआ लंका दहन, हनुमान-राम मिलन और बाली उद्धार का मंचन

बाराद्वारी की रामलीला में श्रीराम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की लीलाओं ने मोहा मन, सोरों गेट हनुमान मंदिर से प्रभु पार्क तक निकली हनुमान जी की सवारी
कासगंज। श्री रामलीला कमेटी (रजि.), कासगंज के तत्वावधान में रविवार को बाराद्वारी स्थित रामलीला मंच पर भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। रात्रि आठ बजे शुरू हुए मंचन में श्रीराम एवं हनुमान जी का मिलन, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बाली उद्धार, हनुमान जी का लंका प्रस्थान, सुरसा वध और लंका दहन की लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रामलीला के प्रसंग में श्रीराम और हनुमान जी के मिलन के बाद श्रीराम-सुग्रीव मित्रता तथा बाली उद्धार का मंचन किया गया। इसके बाद हनुमान जी के लंका प्रस्थान और सुरसा वध की लीला प्रस्तुत की गई। प्रभु श्रीराम के संदेश के साथ लंका पहुंचे हनुमान जी द्वारा लंका दहन का प्रसंग आकर्षण का केंद्र रहा। प्रभु पार्क में निर्मित सोने की लंका का दहन किया गया। इससे पूर्व सोरों गेट स्थित हनुमान मंदिर से हनुमान जी की सवारी निकाली गई, जो प्रभु पार्क पहुंची।
रामलीला का मंचन वृंदावन के भावेश भारद्वाज के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में पुरोहित की भूमिका पं. ओम प्रकाश पाठक एवं पं. भरत गौतम ने निभाई, जबकि मंच संचालन नवीन सक्सेना ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता (डीसीएम), शिव कुमार भारद्वाज, जय प्रकाश गुप्ता, प्रबंधक आकाश गोयल, कार्यकारी महामंत्री स्वयं माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी एवं विनोद कुशवाहा, कार्यकारी कोषाध्यक्ष गौरव पाल, सह-कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, मंत्री संजय कुशवाहा, राहुल मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सह महामंत्री आदित्य गुप्ता तथा स्टेज इंचार्ज रजनीश वार्ष्णेय सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
इस अवसर पर सच्चितानंद, विशु वार्ष्णेय, अजय भारद्वाज, आशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, आकाश शर्मा, संस्कार बिड़ला, कृष्णा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, भास्कर, अभिनव गौतम, शिवा सैनी, चंद्रवीर यादव, ऋषभ माहेश्वरी, कुश बिड़ला, अंश माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल, विकल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस वार्ष्णेय, उमंग सैनी, कुशाग्र मराठा, कुणाल साहू, अमन, अंश कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र बिड़ला, इंद्रमोहन गुप्ता एवं भविष्य माहेश्वरी सहित समाजसेवी और धर्मप्रेमी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
समिति पदाधिकारियों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित रामलीला मंचन में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।
Author: Soron Live 24

