तीर्थनगरी सोरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 10 करोड़ के प्रस्ताव लेकर लखनऊ पहुंचे पालिकाध्यक्ष

तीर्थनगरी सोरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 10 करोड़ के प्रस्ताव लेकर लखनऊ पहुंचे पालिकाध्यक्ष

सड़कों, पार्कों, पेयजल और हरि की पौड़ी के सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों के लिए नगर विकास मंत्री से मांगा बजट

सोरों। तीर्थनगरी सोरों के विकास कार्यों को गति देने के लिए पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

पालिकाध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री को सौंपे ज्ञापन में नगर की सड़कों के निर्माण एवं सुधार, पार्कों और ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने, नालियों एवं नालों के निर्माण और सुधार सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों को शामिल किया। इसके अलावा हरि की पौड़ी के घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, कांजी हाउस के विकास और अंत्येष्टि स्थल पर आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के प्रस्ताव भी रखे।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सोरों एक प्रमुख तीर्थनगरी है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्री ने प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। बजट मिलने के बाद प्रस्तावित विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

रामेश्वर दयाल महेरे, पालिकाध्यक्ष सोरों, ने कहा कि तीर्थनगरी के सर्वांगीण विकास के लिए 10 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखे गए हैं। बजट उपलब्ध होने पर नगर में विकास कार्य कराए जाएंगे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *