कासगंज में डेढ़ माह के मासूम की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच गिरफ्तार पुलिस टीम को 25000 इनाम देने की घोषणा ।



डॉक्टर दंपती के साथ मिलकर बच्चे को 1.30 लाख रुपये में बेचने का आरोप, सोरों पुलिस और एसओजी ने 24 घंटे में मासूम को सकुशल बरामद किया
कासगंज। जनपद कासगंज के सोरों क्षेत्र में डेढ़ माह के मासूम की कथित खरीद-फरोख्त के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। थाना सोरों पुलिस और जनपदीय एसओजी टीम ने बच्चे की मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद करने के साथ खरीद-फरोख्त से संबंधित 80 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बच्चे के पिता अरविंद निवासी बनूपुर पुख्ता, थाना सोरों, फरीदाबाद में एक कंपनी में काम करते हैं। 16 अक्टूबर 2026 को उनकी पत्नी डेढ़ माह के बच्चे को दवा दिलाने के लिए कासगंज गई थी। आरोप है कि बस स्टैंड पर उसने एक अज्ञात महिला को बच्चा सौंप दिया और वापस लौटने पर महिला बच्चे को लेकर गायब मिली। इसके बाद बच्चे की मां ने हेल्पलाइन 1076 पर सूचना दी।
बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बच्चे को कथित तौर पर डॉक्टर अरुण कुमार और उसकी पत्नी के माध्यम से दूसरे दंपती को बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया।
डॉक्टर दंपती समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बच्चे की मां, डॉक्टर अरुण कुमार, उसकी पत्नी, महीपाल और उसकी पत्नी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रकम के लेन-देन की भी जांच
पूछताछ में आरोपियों ने बच्चे के सौदे और रकम के लेन-देन से संबंधित जानकारी दी। पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, बच्चे की मां को 1.30 लाख रुपये मिलने की बात सामने आई है, जबकि अन्य आरोपियों के बयानों में दो लाख रुपये के सौदे का उल्लेख है। रकम के अलग-अलग बयानों की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम की कार्रवाई
नयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी के नेतृत्व में तथा एसओजी टीम ने की। वहीं पुलिस टीम को 25000 इनाम देने की घोषणा की । मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कासगंज सीओ आंचल चौहान ने पूरे मामले की मीडिया को ानकारी दी
#kasganjpolice #crimenews
Author: Soron Live 24

