पिकलबॉल चैंपियनशिप में वृषांक ने हासिल किया दूसरा स्थान, मामा बबलू पंडित ने जताया गर्व

नोएडा में आयोजित यूपी स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में वृषांक का शानदार प्रदर्शन, 3.7 DUPR रेटिंग वाले खिलाड़ी को हराकर हासिल की बड़ी उपलब्धि
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित यूपी स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में वृषांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। वृषांक के मामा एवं श्री गंगा सभा के महामंत्री बबलू पंडित ने अपने भांजे की सफलता पर गर्व जताते हुए खुशी साझा की।
बबलू पंडित ने बताया कि प्रतियोगिता में वृषांक ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और 3.7 DUPR रेटिंग वाले एक खिलाड़ी को हराकर अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने कहा कि DUPR पिकलबॉल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और स्तर का आकलन करने वाला रेटिंग सिस्टम है। ऐसे में बेहतर रेटिंग वाले खिलाड़ी को हराना वृषांक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
भांजे की सफलता से उत्साहित बबलू पंडित ने उसे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मामा के तौर पर यह उनके लिए गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने कामना की कि महाकाल बाबा की कृपा वृषांक पर सदैव बनी रहे और वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करे।
Author: Soron Live 24

