
पटियाली (कासगंज)। गुरुवार को विकासखंड पटियाली की न्याय पंचायत हथौड़ा वन में परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालक एवं बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारना रहा।
इस दौरान ब्लॉक पीटीआई अजय यादव, जय प्रमोद मिश्र, सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू शर्मा, धन सिंह, कमलेंद्र कुमार, ब्रह्म सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनोज गौतम, गौतम सिंह राघव, शेर सिंह, अर्चना तोमर, रेखा, पूजा सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

