कासगंज की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने मोहा मन

कासगंज की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने मोहा मन

बाराद्वारी मैदान में श्री रामलीला का भव्य मंचन, व्यापारियों को पटका व तस्वीर भेंटकर किया सम्मानित

कासगंज। मंगलवार को नगर के बाराद्वारी मैदान में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ लीला और श्री लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम की लीलाओं का सजीव चित्रण देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे। पूरे पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।

रामलीला मंचन के दौरान धनुष यज्ञ और श्री लक्ष्मण-परशुराम संवाद के प्रसंगों ने दर्शकों का विशेष आकर्षण किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।

कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापारियों को पटका पहनाकर और तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन में नगर के धर्मप्रेमियों और गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री परशुराम शोभायात्रा का आयोजन

रामलीला कार्यक्रम के अंतर्गत श्री परशुराम जी की शोभायात्रा बड़ी होली स्थित श्री परशुराम मंदिर से प्रारंभ होने का कार्यक्रम भी रखा गया।

ये रहे मौजूद

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता डीसीएम, प्रबंधक जय प्रकाश गुप्ता, मंत्री संजय कुशवाहा, आकाश गोयल, कार्यकारी महामंत्री स्वयं माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी, विनोद कुशवाह, गौरव पाल, अंशुल गुप्ता, आदित्य गुप्ता, रजनीश वार्ष्णेय, सच्चितानंद, विशु वार्ष्णेय, अजय भारद्वाज, आशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, आकाश शर्मा, संस्कार बिड़ला, कृष्णा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, भास्कर, अभिनव गौतम, शिवा सैनी, चंद्रवीर, ऋषभ माहेश्वरी, कुश बिड़ला, अंश माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल, विकल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस वार्ष्णेय, कुशाग्र मराठा, कुणाल साहू, अमन कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र बिड़ला, इंद्रमोहन गुप्ता और भविष्य माहेश्वरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

समिति ने धर्मप्रेमियों से सपरिवार रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेने की अपील की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *