कासगंज क्रिएटर इवेंट एंड अवॉर्ड्स 2026 में डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान

कासगंज क्रिएटर इवेंट एंड अवॉर्ड्स 2026 में डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान

कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद और आगरा समेत कई जनपदों से पहुंचे इन्फ्लुएंसर व यूट्यूबर्स; विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा नेता बॉबी कश्यप ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में पहचे इंफ्लूएंसर यूट्यूबर क्रिएटर

अमापुर विधायक हरिओम वर्मा को सम्मानित करते लखन ठाकुर

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)अमांपुर रोड स्थित रजत गार्डन में Kasganj Creator Event & Awards 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद और आगरा समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा नेता बॉबी कश्यप शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के दम पर पहचान बनाने वाले डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

 

इस दौरान आयोजक आशीष पंडित, लखन ठाकुर एवं क्रिएटर रामकुमार ने मुख्य अतिथि विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा नेता बॉबी कश्यप को प्रतीक चिह्न भेंट कर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राम कुमार सिंगर ने किया।

सोशल मीडिया मनोरंजन के साथ कमाई का भी माध्यम : हरिओम वर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि आज यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मनोरंजन के साथ-साथ कमाई के भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। इनके जरिए युवा अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने डिजिटल क्रिएटर्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से देश-विदेश में बना रहे पहचान : बॉबी कश्यप

भाजपा नेता बॉबी कश्यप ने कहा कि वह स्वयं भी एक क्रिएटर हैं और रील्स बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले सोशल मीडिया को मुख्य रूप से मनोरंजन का माध्यम माना जाता था, लेकिन आज इसके जरिए लोग देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने युवाओं को अपनी प्रतिभा, कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर दिया है।

कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए क्रिएटर्स की सहभागिता रही। आयोजन के माध्यम से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके कार्यों को पहचान दिलाने का प्रयास किया गया।

#KasganjNews #KasganjCreatorEvent #KasganjCreatorEventAndAwards2026 #DigitalCreator #YouTubers #FacebookCreators #Influencers #Kasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *