एसपी कासगंज ने सोरों थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और सीसीटीवी की जांच

एसपी कासगंज ने सोरों थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और सीसीटीवी की जांच

कासगंज, 4 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह ने रविवार को थाना सोरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आगंतुक रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर (एचएस) रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की गई। अभिलेखों में मिली कमियों को शीघ्र दूर करने तथा सभी रिकॉर्ड को अद्यतन रखते हुए उनके रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

 

एसपी ने थाना परिसर में स्थित मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बंदीगृह, भोजनालय और बैरक का भी निरीक्षण किया। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को थाने आने वाले फरियादियों और आगंतुकों से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *