सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

यातायात पुलिस ने समझाए नियम, गोल्डन आवर और कैशलेस उपचार योजना की दी जानकारी

कासगंज। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को श्रीमती द्रौपदी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, कासगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा तथा महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह तथा एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।

इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाएं। ओवरहाइट, क्षमता से अधिक सवारी तथा मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें।

मिश्र ए आर टी  ओ  आर पी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर यानी एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। वहीं दुर्घटना में घायल व्यक्ति का कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के तहत 1.50 लाख रुपये तक का उपचार निजी अस्पतालों में निशुल्क कराया जाता

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का सदैव पालन करें और सुरक्षित अपने घर पहुंचें।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *