कासगंज में 26 सितंबर को सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित

भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश
कासगंज। जिले में खराब मौसम और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया कि जिलाधिकारी कासगंज के निर्देश के क्रम में जिले में खराब मौसम एवं मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड और सीबीएसई सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों में 26 सितंबर को छात्रहित में अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
#Kasganjnews #school #holiday
Author: Soron Live 24

