आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय को लेकर उठाई

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय को लेकर उठाई आवाज

2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कासगंज। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष राधारानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल कर नियमित भुगतान किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बढ़ाई गई 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि का कई स्थानों पर नियमित भुगतान नहीं हो पा रहा है। कार्यकर्ताओं ने लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की भी मांग उठाई।

जीपीएस से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था पर जताई आपत्ति

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रों पर जीपीएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था को लेकर भी समस्याएं बताईं। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा विभागीय बैठक, प्रशिक्षण और अन्य सरकारी कार्यों के लिए उन्हें केंद्र से बाहर जाना पड़ता है, जिससे जीपीएस आधारित उपस्थिति दर्ज कराने में परेशानी होती है।

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से जीपीएस व्यवस्था लागू न करने, लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने तथा 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग की। संगठन ने सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

इस दौरान सुधा, शालिनी माहेश्वरी, सुषमा देवी, रीना, प्रीति यादव, साक्षी, मेघा, सत्यवती, अंजली, सुमन मिश्रा, प्रेमलता, कृष्णा, मिथलेश, गीता गौतम, रेखा, अर्चना सक्सेना, बबिता, ऊषा, अनीता, संगीता, बीना, गीता, दीपा, गायत्री, संजू, रश्मि, सुमन, राजकुमारी, रमा पांडेय, रत्ना रानी, सरोज कुमारी, केला देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *