सोरों से लखनऊ के लिए निकली पीडीए साइकिल यात्रा, सपा नगर अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
सपा के झंडे के साथ पांच युवा साइकिलों से हुए लखनऊ रवाना, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया स्वागत

कासगंज/सोरों। समाजवादी पार्टी की पीडीए यात्रा के तहत रविवार शाम तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय के लिए साइकिल यात्रा रवाना हुई। साइकिलों पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर पांच युवा कार्यकर्ता लखनऊ के लिए निकले। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।
पीडीए साइकिल यात्रा का नेतृत्व दीपक यादव, विशाल यादव, अंकुश यादव, रोहित यादव और भूपेंद्र यदुवंशी ने किया। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं सपा नेता अभय राज मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया।
यात्रा शुरू होने से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने सभी साइकिल यात्रियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान अंजनी कुमार, गोपाल मिश्रा, अभिषेक, रजत राज, दुर्गेश सोती और दीपक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास : अभय राज मिश्रा
सपा नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा ने कहा कि पीडीए साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी के विचारों और पीडीए के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ता उत्साह के साथ साइकिल यात्रा पर निकले हैं और लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर यात्रा को पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी किसी भी संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साइकिल यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनके सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।
Author: Soron Live 24

