17 सितंबर सूर्य षष्ठी पर आदित्यतीर्थ सूर्यकुण्ड में होगा भव्य दीपदान एवं महाआरती

सूर्य षष्ठी पर आदित्यतीर्थ सूर्यकुण्ड में होगा भव्य दीपदान एवं महाआरती

17 सितंबर को शाम 7 बजे आयोजित होगा धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं से शामिल होने का आह्वान

सोरोंजी। सूकर क्षेत्र धाम सोरोंजी की पावन धरा पर स्थित आदित्यतीर्थ (सूर्यकुण्ड) में सूर्य षष्ठी के पावन अवसर पर 17 सितंबर 2026, गुरुवार को भव्य दिव्य दीपदान एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के शामिल होने का आह्वान किया गया है।

आयोजन को लेकर जारी आमंत्रण में बताया गया कि आदित्यतीर्थ सूर्यकुण्ड भगवान श्री सूर्यदेव की तपस्थली के रूप में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य षष्ठी के अवसर पर सूर्यदेव की आराधना, दीपदान एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

पंडित शशिधर द्विवेदी ने कहा कि सूर्यदेव की आराधना और पवित्र सूर्यकुण्ड में दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व है। सूर्य षष्ठी के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर दीपदान एवं महाआरती में सहभागिता करें और पुण्य के भागी बनें।

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर आदित्यतीर्थ सूर्यकुण्ड पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *