विशाल मेगा मार्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

विशाल मेगा मार्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

कासगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित विशाल मेगा मार्ट में बुधवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास की दुकानों और मकानों में मौजूद लोगों को सतर्क किया गया तथा वाहनों की आवाजाही को आवश्यक रूप से रोक दिया गया। ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस बल को मौके पर तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद शेष आग को पूरी तरह बुझाने का कार्य जारी रहा। आग दोबारा न भड़के, इसके लिए आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी भी की गई।

पुलिस के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से हुई आर्थिक क्षति का आकलन किया जा रहा है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *