पुलिस लाइन्स में 17वीं अन्तर्जनपदीय क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

पुलिस लाइन्स में 17वीं अन्तर्जनपदीय क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन, आगरा जोन के 202 पुलिस खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

कासगंज। पुलिस लाइन्स कासगंज के परेड ग्राउंड में बुधवार को आगरा जोन की 17वीं अन्तर्जनपदीय क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह ने किया।

उद्घाटन समारोह में आगरा जोन के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पुलिस खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। पुलिस अधीक्षक ने मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में आगरा जोन के सभी जनपदों से 149 पुरुष और 53 महिला, कुल 202 पुलिस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रथम दिन इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

100 मीटर पुरुष वर्ग: दीपांशु-अलीगढ़ प्रथम, सूरज-एटा द्वितीय और मनीष-मथुरा तृतीय रहे।
100 मीटर महिला वर्ग: संजना शर्मा-एटा प्रथम, प्रियंका-मथुरा द्वितीय और अंजलि-कासगंज तृतीय रहीं।

200 मीटर पुरुष वर्ग: विश्व वीर-अलीगढ़ प्रथम, दीपक-कासगंज द्वितीय और आशीष-फिरोजाबाद तृतीय रहे।
200 मीटर महिला वर्ग: प्रिया-फिरोजाबाद प्रथम, नीतू-एटा द्वितीय और आरती-मथुरा तृतीय रहीं।

400 मीटर पुरुष वर्ग: दीपांशु-अलीगढ़ प्रथम, सूरज-एटा द्वितीय और मोहन-फिरोजाबाद तृतीय रहे।
400 मीटर महिला वर्ग: गौरी-फिरोजाबाद प्रथम, शिवानी-एटा द्वितीय और अंजलि-कासगंज तृतीय रहीं।

लंबी कूद पुरुष वर्ग: अर्जुन पवार-कासगंज प्रथम, राहुल अत्री-फिरोजाबाद द्वितीय और आशीष-फिरोजाबाद तृतीय रहे।
लंबी कूद महिला वर्ग: प्रियंका-मथुरा प्रथम, सृष्टि-आगरा द्वितीय और आरती-मथुरा तृतीय रहीं।

चक्का फेंक पुरुष वर्ग: हरवेन्द्र सिंह-अलीगढ़ प्रथम, करन-कासगंज द्वितीय और प्रदीप-फिरोजाबाद तृतीय रहे।
चक्का फेंक महिला वर्ग: प्रेरणा-फिरोजाबाद प्रथम, रश्मि-मथुरा द्वितीय और रोहिणी-मथुरा तृतीय रहीं।

110 मीटर हर्डल्स पुरुष वर्ग: अर्जुन पवार-कासगंज प्रथम, अंकित-एटा द्वितीय और आशीष-फिरोजाबाद तृतीय रहे।
110 मीटर हर्डल्स महिला वर्ग: सोनिया-आगरा प्रथम, शिवानी-कासगंज द्वितीय और रुचि-फिरोजाबाद तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए निर्णायक मंडल, टीम इंचार्ज तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रतियोगिता के आगामी चरणों में एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन/सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश तिवारी, आरआई लाइन सुभाष सिंह, सूबेदार सुजान सिंह, पीटीआई हरिओम सहित निर्णायकगण, टीम इंचार्ज, प्रतिभागी खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *