सोमेश्वर महादेव मंदिर में सजी भव्य झांकी, गणेश जी के साथ हुआ भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार

कासगंज जनपद सोरों में
सोमेश्वर महादेव मंदिर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान गणेश जी की भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान भगवान गणेश जी के साथ सोमेश्वर भगवान महादेव का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश एवं सोमेश्वर महादेव के दर्शन किए और विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। पुजारी लालो गोस्वामी ने भगवान गणेश जी का विशेष श्रृंगार कर भव्य आरती उतारी। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पुजारी विष्णु गिरी ने कहा, “गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में भगवान गणेश जी की भव्य झांकी और सोमेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र रहा। भगवान गणेश एवं सोमेश्वर महादेव की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही हमारी कामना है।”
गणपति बप्पा मोरया! हर-हर महादेव!
Author: Soron Live 24

