सर्वसिद्ध मोटे गणेश महाराज का फूल बंगले में हुआ भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग लगाकर उतारी आरती

सर्वसिद्ध मोटे गणेश महाराज का फूल बंगले में हुआ भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग लगाकर उतारी आरती

गणेश जन्मोत्सव पर कासगंज रोड होडलपुर स्थित मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

सोरों। तीर्थ नगरी सोरों में गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर कासगंज रोड होडलपुर स्थित सर्वसिद्ध मोटे गणेश महाराज मंदिर में धार्मिक उत्सव की धूम रही। मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी का भव्य फूल बंगला सजाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर विधि-विधान पूर्वक आरती उतारी गई

गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान गणेश जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। आरती के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

भगवान गणेश की आराधना से दूर होते हैं सभी विघ्न : अभय राज मिश्रा

आयोजन के दौरान अभय राज मिश्रा ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। उनकी आराधना करने से जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। गणेश जन्मोत्सव पर मंदिर में भव्य श्रृंगार एवं छप्पन भोग का आयोजन भक्तों के सहयोग से किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वीरेंद्र वल्लभ व्यास, देवगिरी, योगेंद्र कुमार मिश्रा, अभय राज मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, मयंक मिश्रा, केशव मिश्रा, पुष्कर राज मिश्रा, शरद सोनी, कृष्णा राज, छोटू, ओमशिव मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा एडवोकेट, अंजनी मिश्रा, पंकज मिश्रा आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *