पंचमुखी गणेश मंदिर में छप्पन भोग लगाकर उतारी आरती, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

पंचमुखी गणेश मंदिर में छप्पन भोग लगाकर उतारी आरती, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

हरि की पैड़ी किनारे स्थित मंदिर में गणेश जन्मोत्सव पर भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

सोरोंजी। तीर्थ नगरी सोरों में गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर हरि की पैड़ी किनारे स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान गणेश जी का भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। सेवायत सरवन दौनेरिया ने विधि-विधान पूर्वक आरती उतारी।

गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान पंचमुखी गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा।

भगवान गणेश की भक्ति से दूर होते हैं विघ्न : पुजारी सरवन दौनेरिया

पंचमुखी गणेश मंदिर के पुजारी सरवन दौनेरिया ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। उनकी आराधना करने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। गणेश जन्मोत्सव पर मंदिर में छप्पन भोग एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया। उन्होंने भक्तों से भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *