विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर नगला क्रसियन में जुटे कार्यकर्ता

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर नगला क्रसियन में जुटे कार्यकर्ता

बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, गणेश पाठक को मिली खंड संयोजक की जिम्मेदारी

 

सोरों, कासगंज। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को नगला क्रसियन, काशी सोरों में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक गोविन्द महेरे ने की, जबकि सुधांशु भारद्वाज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। सुधांशु भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि स्वर्गीय अशोक सिंघल ने संत समाज को एक मंच पर लाकर विश्व हिंदू परिषद को व्यापक स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गणेश पाठक बने नगला क्रसियन खंड के संयोजक

संगठन विस्तार के क्रम में नगला क्रसियन खंड के खंड संयोजक की जिम्मेदारी गणेश पाठक को सौंपी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में हेमन्त, दीपक, गौरव, धर्मपाल, लवकुश, योगेन्द्र, मोहन, जीतू, सोम, गिर्राज, सोनू मौर्य, अंकित मौर्य, गिर्राज मौर्य, डोरी लाल, जयप्रकाश, सौदान, पप्पू, जोगेंद्र यादव और गौरव कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *