विहिप स्थापना दिवस पर सोरों में जुटे कार्यकर्ता, राम-जानकी यात्रा को लेकर बनी रणनीति

विहिप स्थापना दिवस पर सोरों में जुटे कार्यकर्ता, राम-जानकी यात्रा को लेकर बनी रणनीति

प्रांत मंत्री अनुज जी बोले— राम मंदिर हिंदू समाज के संकल्प की जीत, संस्कारों और सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर

कासगंज । (रवि श्रोतीय)विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सोरों प्रखंड के राधा मोहन गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक गोविन्द महेरे ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री अनुज जी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को हिंदू समाज के लंबे संघर्ष और संकल्प की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज की आस्था और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा विषय है।

उन्होंने राम-जानकी यात्रा के संबंध में कहा कि यात्रा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इसे समाज को जोड़ने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने वाला अभियान बताया।

कारसेवा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कारसेवकों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया तथा कहा कि उनके योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा। संबोधन के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए “अभी तो राम लला आए हैं, कृष्ण को भी लाएंगे” का उद्घोष किया। इसके बाद सभागार जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

बैठक में विभाग संगठन मंत्री नकुल जी, तेजपाल जी भाई साहब, विभाग मंत्री विनय राज पन्नू, मोहित गुप्ता, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख, जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू, प्रांत धर्माचार्य जगदीश विथरे, विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ, विनोद कुशवाह, राज दिवाकर, जिला सह संयोजक अभिषेक सोनी, राजेंद्र मौर्य, वरुण अरोड़ा, कृष्ण मुरारी, प्रदीप कावर, सत्येंद्र सिंह, मनोज बघेल, निक्की निर्भय, सुधांशु भारद्वाज, रिंकू श्रीवास्तव, अनुज, यश महेरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *