समाजसेवा की अनूठी मिसाल:श्रीगंगा सभा महामंत्री बबलू पंडित ने बांटे 750 छाता 

समाजसेवा की अनूठी मिसाल:श्रीगंगा सभा महामंत्री बबलू पंडित ने बांटे 750 छाता 

बारिश में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व रसोइयों को मिले छाते, चेहरों पर खिली खुशी; नगर के मठ-मंदिरों में भी पहुंची सेवा

oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2

 

कासगंज ब्यूरो। (सचिन उपाध्याय)तीर्थ नगरी सोरों में समाजसेवा और जनहित के कार्यों को समर्पित श्री गंगा सभा के महामंत्री एवं समाजसेवी ओम दर्शन शर्मा बबलू पंडित ने बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं रसोइयों को राहत पहुंचाने की सराहनीय पहल की। उन्होंने नगर के विभिन्न प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों और रसोइयों को 750 छातों का वितरण किया।

बारिश के दौरान विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को होने वाली परेशानी को देखते हुए बबलू पंडित ने यह सेवा कार्य किया। सोरों के सहावर गेट, गंगा गली, बदरिया, मढ़ई सराय, उपाध्यान तथा काशीराम आवास कॉलोनी स्थित प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में छाते वितरित किए गए। इसके साथ ही नगर के विभिन्न मठ-मंदिरों में भी छाते पहुंचाए गए।

छाता पाकर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। बच्चों ने इस पहल के लिए समाजसेवी बबलू पंडित का आभार जताया। बारिश के मौसम में छाता मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

शिक्षक नगेंद्र शर्मा ने बताया सेवा को अनुकरणीय

विद्यालय के शिक्षक नगेंद्र शर्मा ने कहा कि बारिश के मौसम में बच्चों और विद्यालय स्टाफ को छाते की आवश्यकता रहती है। ऐसे समय में समाजसेवी बबलू पंडित द्वारा छातों का वितरण किया जाना बेहद सराहनीय एवं मानवीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं।

छाता वितरण के दौरान श्री गंगा सभा महामंत्री बबलू पंडित, शैलेंद्र महेरे, मोहन प्रश्नावत पांडा, मोहित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सोरों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए की गई इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की और कहा कि बारिश के मौसम में 750 छातों का वितरण निश्चित रूप से बच्चों और विद्यालय स्टाफ के लिए उपयोगी साबित होगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *