प्रधान पुष्पेंद्र यादव ‘सीटू’ का रक्षाबंधन पर अनूठा तोहफा, 28-29 अगस्त को बहनों के लिए निःशुल्क चलेगी ई-रिक्शा सेवा

प्रधान पुष्पेंद्र यादव ‘सीटू’ का रक्षाबंधन पर अनूठा तोहफा, 28-29 अगस्त को बहनों के लिए निःशुल्क चलेगी ई-रिक्शा सेवा

 

कासगंज यूपी।( रिपोर्ट सचिन उपाध्याय)रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोरों  विकास खंड फतेहपुर कलां ग्राम पंचायत के प्रधान पुष्पेंद्र यादव (सीटू) ने पंचायत की बहनों-बेटियों को अनूठा तोहफा दिया है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खुशियों को आसान बनाने के उद्देश्य से 28 और 29 अगस्त को पंचायत क्षेत्र में ई-रिक्शा (टिर्री) सेवा पूरी तरह निःशुल्क रखने का निर्णय लिया गया है। प्रधान की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की है।

इस पहल के तहत बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों तक पहुंचने के लिए आवागमन की सुविधा मिलेगी। निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा से खासतौर पर उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिनके लिए आने-जाने का खर्च एक अतिरिक्त बोझ बन जाता है।

बहनों की खुशी ही हमारा संकल्प : पुष्पेंद्र यादव

ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र यादव (सीटू) ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “पंचायत की बहनों और बेटियों को रक्षाबंधन पर किसी तरह की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से 28 और 29 अगस्त को ई-रिक्शा सेवा निःशुल्क रखने का निर्णय लिया गया है। बहनों की खुशी और सुविधा ही हमारा संकल्प है।”

ग्रामीणों ने प्रधान की इस पहल को सामाजिक सरोकार से जुड़ा सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर बहनों की सुविधा के लिए किया गया यह प्रयास आपसी भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। लोगों ने प्रधान पुष्पेंद्र यादव (सीटू) की पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *