संघ शताब्दी वर्ष पर सोरों में हुआ युवा संवाद, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान का दिया संदेश

संघ शताब्दी वर्ष पर सोरों में हुआ युवा संवाद, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान का दिया संदेश

कासगंज यूपी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोरों नगर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ने युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सजग किया। उन्होंने युवाओं से देश में चल रही विघटनकारी नीतियों को पहचानने और एकता के साथ उनका सामना करने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने तथा जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मयूरेश दुबे ने की। उन्होंने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए आशीर्वचन दिए। संचालन नगर शारीरिक प्रमुख केशव महेरे ने किया।

कार्यक्रम में नगर संघचालक डॉ. एन.पी. सिंह हल्दिया, नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल, नगर प्रचारक हर्षित, नगर सह कार्यवाह जयकिशन तिवारी, खंड कार्यवाह प्रमोद, नगर सह कार्यवाह संजय सक्सेना, नगर संपर्क प्रमुख अभिषेक, नगर अध्यक्ष भाजपा आदित्य काकोरिया, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकरन सहित अमित त्रिवेदी, अमित मिश्र अनाड़ी, सतीश चौधरी, आशुतोष त्रिवेदी, गोविंद तिवारी,अभिषेक वशिष्ठ ,गंगाविष्णु, जय मिश्रा, केशव समेत नगर एवं खंड के युवाओं ने सहभागिता की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *