विद्यार्थियों से संवाद कर मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई सफलता की राह, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स

विद्यार्थियों से संवाद कर मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई सफलता की राह, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स

कासगंज। वीएवी इंटर कॉलेज, कासगंज में गुरुवार को विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके शैक्षणिक, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवालों का समाधान किया तथा उन्हें सफलता के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच, लगन और समय का सदुपयोग बेहद जरूरी है।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया, कांस्टेबल एवं उपनिरीक्षक पदों की तैयारी, उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य करियर विकल्पों को लेकर सवाल पूछे। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए उन्हें सही दिशा में तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उन्होंने पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी रखने, नियमित अध्ययन करने, टेस्ट सीरीज एवं मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने और उत्तर लेखन क्षमता विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास के साथ अपनी कमियों का आकलन कर उनमें सुधार करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों के उत्साह और जिज्ञासा की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संवाद एवं मार्गदर्शन को उपयोगी बताते हुए उत्साह व्यक्त किया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *