रील का जुनून पड़ा भारी! कार पर गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 Kiss, पुलिस ने कराया ‘साफ’

रील का जुनून पड़ा भारी! कार पर गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 Kiss, पुलिस ने कराया ‘साफ’

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। सोशल मीडिया पर रील बनाने और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में एक युवक ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसने सड़क पर लोगों का ध्यान खींच लिया। युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। कार की पूरी बॉडी पर लाल लिपस्टिक से करीब 3400 किस के निशान बनाए गए थे।

सड़क पर इस तरह की कार दौड़ती देख लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड से कार पर ये निशान बनवाए थे।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को रोककर कार्रवाई की। पुलिस ने कार पर बने सभी लिपस्टिक के निशानों को हाथों से साफ करवाया, जिसके बाद युवक को दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई।

रील के चक्कर में अनोखा स्टंट

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ग्वालियर का यह मामला भी इसी होड़ की एक अलग तस्वीर सामने लाता है, जहां रील बनाने का अनोखा प्रयोग युवक पर भारी पड़ गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *