15.804 किलो गांजा बरामद, ढोलना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

15.804 किलो गांजा बरामद, ढोलना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कासगंज। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ढोलना पुलिस और अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 किलो 804 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान के नेतृत्व में की गई। संयुक्त टीम ने ग्राम महावर, थाना ढोलना क्षेत्र से दीपक पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम महावर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना ढोलना में मु0अ0सं0 232/2026, धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना ढोलना में पूर्व में भी मु0अ0सं0 203/2023, धारा 279/338 के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, थाना ढोलना मय पुलिस टीम शामिल रही।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *