श्रावण सोमवार पर सोमेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, 51 ब्राह्मणों ने किया शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप
सोरों शूकर क्षेत्र। श्रावण माह के पवित्र सोमवार के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र धाम स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। मंदिर परिसर में 51 ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से शिव पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया गया।
शिवालय में मंत्रोच्चार की गूंज निरंतर सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सोरों के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने सभी ब्राह्मणों का स्वागत-सत्कार किया तथा दान-पुण्य कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। कार्यक्रम में उनके परिवारीजन भी मौजूद रहे।
इस दौरान गिरिराज , बल्लीस , कमल नयन चौधरी, राहुल पसनाबात, ऋषभ चौधरी, रामगोविंद महेरे, अनुराग तिवारी, सक्षम द्विवेदी, सौरव दिक्षित, विशाल पाठक, रामदर्शन महेरे, भोला शंकर तिवारी, आकाश महेरे, नीरज महेरे, आकाश उपाध्याय सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रावण सोमवार के इस आयोजन से सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और हर ओर ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष गूंजते रहे।
Author: Soron Live 24

