संत रविदास कलश वंदन यात्रा का सोरों में भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

संत रविदास कलश वंदन यात्रा का सोरों में भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

शाहपुर माफी और कादरवाड़ी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कलश पूजन व आरती कर यात्रा का किया स्वागत

सोरों (कासगंज)। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा के सोरों मंडल में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को सद्भाव और समानता की राह दिखाता है।

कलश वंदन यात्रा के गांव शाहपुर माफी और कादरवाड़ी पहुंचने पर सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साह के साथ कलश पूजन एवं आरती की। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

कार्यक्रम में संपूर्णानंद भारद्वाज, कृष्णकांत वशिष्ठ, अरविंद तिवारी, आशुतोष त्रिवेदी, धर्मेंद्र कुमार, मनीष शर्मा, सौरभ पाठक, राजवैभव महेरे, मोहित दुबे, केशव रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में सूबेदार बघेल, अतुल मिश्रा, निशांत, पंकज, नरेंद्र राणा, धर्मेंद्र मौर्य, बंटी राजपूत, अरविंद राणा, दीपू सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *